Sambhal News: सड़क पर गड्ढा मिला तो तत्काल कराएं मरम्मत, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
संभल, सितम्बर 3 -- Sambhal News: जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त रखने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर सड़कों का निरीक्षण करें और जहां भी गड्ढे दिखाई दें, उन्हें चिह्नित कर तत्काल मरम्मत कराई जाए। सड़क सुरक्षा से जुड़े इंतजामों में भी किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत जिले की अन्य प्रमुख सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपीडा, एनएचएआई और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सड़कवार स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने यूपीडा के अधिकारियों को गंगा एक्सप्रेसवे पर जरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.