Sambhal News: सड़क पर आवारा पशुओं ने डाला डेरा वाहन चालकों की जान पर बनी
संभल, जुलाई 21 -- Sambhal News: मुरादाबाद हाईवे के पुराने बाईपास पर आवारा पशु राहगीरों और वाहन चालकों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। रात होते ही सड़क पर डेरा जमाने वाले पशु हादसों की वजह बन रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस है, जिससे हर गुजरने वाला वाहन चालक दुर्घटना के डर के साये में सफर करने को मजबूर है। पुराने बाइपास पर शाम ढलते ही आवारा पशुओं का झुंड सड़क पर डेरा जमा लेता है।
आवारा पशुओं की समस्या सड़क के बीच और किनारों पर बैठे पशुओं के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिन के मुकाबले रात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। अंधेरे में पशु अचानक सामने आ जाने से चालक घबरा जाते हैं और उन्हें बचाने के प्रयास में कई बार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने बाइपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.