संभल, अक्टूबर 5 -- Sambhal News: सड़क पर गड्ढे हैं, रास्ता बदहाल है और लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। कस्बा हयातनगर में जर्जर सड़क को लेकर रविवार को लोगों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए मार्ग का जल्द निर्माण कराने की मांग उठाई। लोगों का आरोप है कि करीब 35 वर्षों से सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है, लेकिन उनकी समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। हयातनगर से हसनपुर मुंजबता की ओर जाने वाले मार्ग की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि यह रास्ता केवल एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि हसनपुर मुंजबता, गोविंदपुर, हैबतपुर और चंदाइन समेत कई गांवों को जोड़ता है। यह भी पढ़ें- Roorki News: चार साल से सड़क का इंतजार, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क खराब...