संभल, सितम्बर 4 -- Sambhal News: संभल-हसनपुर मार्ग पर हिंदूपुरा खेड़ा के पास सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण हादसे का खतरा बना हुआ था। यातायात पुलिस की कार्रवाई से ट्रक चालकों में खलबली मच गई। यातायात प्रभारी जगरोशन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मार्ग पर खड़े ट्रकों की जांच की। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 15 ट्रकों के चालान किए गए। पुलिस ने चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सड़क किनारे ट्रक खड़े कर यातायात व्यवस्था प्रभावित करने पर आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी। संभल-हसनपुर मार्ग पर हिंदूपुरा खेड़ा के पास सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने से अक्सर यातायात प्रभावित होता है। यह भी पढ़ें- Ara News: वाहनों पर ट्रैफिक चालान करने में मनमानी, पारदर्शिता की मांग...