Sambhal News: सड़क किनारे खड़े मौत के पहिए! आखिर संभल को कब मिलेंगी सुरक्षित सड़कें?
संभल, जुलाई 16 -- Sambhal News: शहर में सुरक्षित यातायात की उम्मीद अब भी अधूरी है। शहर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग आम लोगों के लिए लगातार खतरा बनी हुई है। सड़क किनारे घंटों खड़े ट्रक और अन्य बड़े वाहन न केवल यातायात बाधित कर रहे हैं, बल्कि आए दिन दुर्घटनाओं की वजह भी बन रहे हैं। चौधरी सराय चौराहा, हसनपुर मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कों पर दिन-रात भारी वाहन खड़े रहते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अचानक सामने खड़े वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस और परिवहन विभाग समय-समय पर चालान की कार्रवाई तो करते हैं, लेकिन यह कार्रवाई स्थायी समाधान नहीं बन पाती। कुछ दिनों की सख्ती के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.