Sambhal News: सड़कों पर 'सांड संकट', राहगीरों की जान संकट में
संभल, जुलाई 15 -- Sambhal News: संभल। शहर की सड़कों पर आवारा गोवंशीय पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चौधरी सराय चौराहा से हसनपुर मार्ग तक बड़ी संख्या में सांड और अन्य गोवंशीय पशु खुलेआम घूमते नजर आते हैं। कई बार ये पशु आपस में लड़ते हुए सड़क पर दौड़ पड़ते हैं और राहगीरों व वाहन चालकों पर हमला कर देते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं की वजह से दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। अचानक सड़क पर आ जाने या हमला करने के कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से इन्हें पकड़कर गौशालाओं में भेजने के लिए प्रभावी अभियान नहीं चलाया जा रहा है।लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में आवारा गोवंशीय पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.