Sambhal News: सड़कों पर उतरे अफसर, पैदल गश्त से परखी शहर की सुरक्षा
संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम पुलिस अधिकारियों ने पीएसी बल के साथ शहर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ कुलदीप सिंह और कोतवाल मोहित चौधरी के नेतृत्व में थाना पुलिस व पीएसी जवानों ने प्रमुख मार्गों और बाजारों में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी परखी। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और राहगीरों से भी संवाद किया और सुरक्षा को लेकर उनकी समस्याएं व सुझाव जाने। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.