Sambhal News: सजी बैठी रही दुल्हन और ऐन वक्त पर दूल्हा गायब, फोन भी किया बंद
संभल, अक्टूबर 12 -- Sambhal News: घर में शादी की रौनक थी, दुल्हन सजी-संवरी बारात का इंतजार कर रही थी। मेहमान पहुंच चुके थे और घर में पकवान तैयार हो रहे थे। हर किसी को दूल्हे के आने का इंतजार था, लेकिन रविवार को खुशियों से भरे घर में उस समय मायूसी छा गई, जब तय समय पर बारात नहीं पहुंची। दूल्हे का फोन भी बंद मिला। अब दोनों पक्षों के बीच पंचायत के जरिए मामले का हल निकालने की कोशिश की जा रही है। मामला रायसत्ती थाना क्षेत्र के परियावली गांव का है। यहां की एक युवती का रिश्ता ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के सिसौना गांव निवासी युवक से तय हुआ था। रविवार दोपहर बारात आनी थी। दुल्हन पक्ष ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी बारात नहीं पहुंची। परिजनों ने बिचौलिये और दूल्हे के परिवार से संपर्क किया तो पता चला कि दूल्हा अहमदाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.