Sambhal News: सजना है मुझे सजना के लिए: करवा चौथ को लेकर गुलजार हुए बाजार
संभल, अक्टूबर 26 -- Sambhal News: सुहागिन महिलाओं के प्रमुख पर्व करवा चौथ को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व में अब केवल तीन दिन शेष रहने के चलते महिलाओं ने खरीदारी तेज कर दी है। बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। कोई अपने पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले व्रत की पूजा सामग्री खरीद रही है, तो कोई साड़ी, सूट, चूड़ियां, सोने चांदी के जेबरात,आर्टिफिशियल ज्वेलरी और शृंगार के सामान की खरीदारी में जुटी है। कपड़ों की दुकानों से लेकर कॉस्मेटिक स्टोर, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों के यहां तक रौनक देखने को मिल रही है। करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित रहती है और उनको हर वर्ष करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने सजना के लिए सोलह श्रृंगार करती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.