संभल, जुलाई 24 -- Sambhal News: संभल हिंसा से जुड़े हत्या के मुकदमों की सुनवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) राहुल दीक्षित ने दावा किया है कि हत्या से संबंधित प्रमुख मामलों में साक्ष्य लगभग पूरे हो चुके हैं और विवेचक की गवाही के बाद सुनवाई पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद अदालत का फैसला आने का रास्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार पहली बार दंगा मामलों में गवाह बिना किसी भय के अदालत में खुलकर अपने बयान दर्ज करा रहे हैं, जो न्यायिक प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण बदलाव है। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि संभल हिंसा से संबंधित चार पत्रावलियां हत्या के मामलों से जुड़ी हैं। इनमें से मुकदमा संख्या 339 और 340 में साक्ष्य प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। केवल विवेचक का बयान शेष है। उनके अनुसार, इसके ...