Sambhal News: संभल में सात केंद्रों पर 71.42% मतदान, फर्जी वोटिंग के आरोप से मची हलचल
संभल, अक्टूबर 24 -- Sambhal News: जनपद में शुक्रवार को सात मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शाम चार बजे तक जिले में 71.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सपा जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी सदर तहसील बूथ पर पहुंचे और फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। एसडीएम को वोटर लिस्ट दिखाई, जिसमें एक स्कूल के आठ शिक्षकों के दो-दो वोट थे, लेकिन एसडीएम ने मतदाता आयोग की लिस्ट से मिलान कराया तो ऐसा कुछ सामने नहीं आया। जनपद में कुल 3499 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 2171 पुरुष और 1327 महिला मतदाता शामिल थे। मतदान के दौरान कुल 2499 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1703 पुरुष और 796 महिलाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.