संभल, अक्टूबर 26 -- Sambhal News: दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है और दुकानदार भी बिक्री बढ़ाने की तैयारियों में लगे हैं। लेकिन त्योहारों की इस चमक के बीच मिठाइयों की शुद्धता और साफ-सफाई का सवाल भी अहम हो गया है। गुन्नौर और आसपास के क्षेत्रों में दुकानों की पड़ताल के दौरान कहीं बेहतर व्यवस्थाएं नजर आईं। तो कहीं खाद्य सुरक्षा के मानकों के प्रति लापरवाही दिखाई दी। शहर में पड़ताल के दौरान कुछ प्रतिष्ठित दुकानों पर मिठाइयों को धूल-मिट्टी और मक्खियों से बचाने के लिए शीशे के काउंटर में रखा मिला। इन दुकानों पर साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा था। वहीं कुछ दुकानों पर मिठाइयां खुले में रखी दिखाई दीं। ऐसे में उन पर धूल और गंदगी पड़ने के साथ दूषित होने का ...