संभल, जुलाई 23 -- Sambhal News: शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण व जाम से मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका परिषद और प्रशासन ने गुरुवार सुबह से सख्ती शुरू कर दी। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी के निर्देश पर शहर के प्रमुख बाजार में नो पार्किंग नो वेंडिंग जोन लागू कर दिया गया है। इसके तहत शंकर कॉलेज चौराहे से बाजार की ओर ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। शंकर कॉलेज चौराहे सहित प्रमुख स्थानों पर ई-रिक्शा प्रवेश निषेध नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन के साइन बोर्ड लगाए गए। साथ ही व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस को विभिन्न चौराहों पर तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: अब नियम से दौड़ेंगे ई-रिक्शा, रूट प्लान लागू सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने स्पष्ट निर्देश दिए...