संभल, अक्टूबर 23 -- मतदान की तैयारियां और पोलिंग पार्टियों की रवानगी Sambhal News: बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन- 2026 के तहत शुक्रवार को होने वाले मतदान की तैयारियां गुरुवार को पूरी कर ली गईं। जनपद में निर्वाचन के लिए सात मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 3,499 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सम्पन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों की पोलिंग पार्टियों का रैंडमाइजेशन किया गया। इसके बाद मतदान कार्मिकों की ब्रीफिंग कर उन्हें आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना किया गया। एनआईसी बहजोई में गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित खण्डेलवाल की उपस्थिति में पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का रैंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। रैंडमाइजेशन क...