Sambhal News: संभल के 68 तीर्थों और 19 महाकूपों का बदलेगा स्वरूप, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश
संभल, अक्टूबर 14 -- Sambhal News: संभल के प्राचीन तीर्थों और धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। जिले के 68 प्राचीन तीर्थों और 19 महाकूपों समेत विभिन्न स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति परखी और स्पष्ट किया कि काम निर्धारित मानकों और स्वीकृत लेआउट के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। साथ ही निर्माण में देरी दूर करने और ठेकेदारों के भुगतान समय से कराने पर भी जोर दिया। बैठक में आलम सराय स्थित हंसतीर्थ के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने ठेकेदार से काम पूरा होने की समय-सीमा पूछी। दतावली के तारक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.