Sambhal News: संभल के 2.82 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा सम्मान निधि का लाभ
संभल, अक्टूबर 29 -- Sambhal News: जनपद के किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी देने और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 30 अक्टूबर को पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में जनपद मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन से संभल के 2.82 लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्य कार्यक्रम बहजोई स्थित कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के शामिल होने का प्रस्ताव है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह और जिला उपाध्यक्ष नत्थू सिंह राणा की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कल मिलेगी किसानों को सम्मान निधि की 24व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.