Sambhal News: संभल कांग्रेस में घमासान, तीन पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
संभल, जुलाई 13 -- Sambhal News: संभल। शहर कांग्रेस कमेटी में लंबे समय से सुलग रही अंदरूनी कलह और गुटबाजी रविवार को खुलकर सामने आ गई। शहर कांग्रेस कमेटी के तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शहर अध्यक्ष की कार्यशैली का विरोध करते हुए अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले नेताओं ने सीधे यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अपनी चिट्ठी भेजी है, जिससे कांग्रेसी खेमे में हड़कंप मच गया है।
इस्तीफे के पीछे के कारण शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव नईम अंसारी, महासचिव अंजार मंसूरी और कलीम अंसारी ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अपना संयुक्त इस्तीफा पत्र भेजा। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि संगठन में पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.