Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, हत्या का आरोप
संभल, अगस्त 16 -- Sambhal News: बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव केशोपुर रसेटा में शनिवार सुबह करीब सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय हरीशचंद्र पुत्र होरीलाल की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतक के बेटे पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया था, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना और लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की। परिजनों ने मृतक को पहले से बीमार बताया था। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के फेफड़ों में संक्रमण और शरीर में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या के आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.