Sambhal News: संगीता भार्गव और संगीता गोयल को वोकेशनल अवार्ड से नवाजा
संभल, सितम्बर 7 -- Sambhal News: नगर के बिसौली गेट स्थित रोटरी आई हास्पिटल के सभागार में रोटरी क्लब ने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा एवं समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए संगीता भार्गव एवं संगीता गोयल को वोकेशनल अवार्ड देकर सम्मानित किया। सभी ने उनके सामाजिक एवं सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, एसके अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, फूल प्रकाश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.