Sambhal News: संकीर्तन और भजन संध्या में भक्तों ने जमकर लगाए जयकारे
संभल, सितम्बर 17 -- Sambhal News: संभल। श्री वार्ष्णेय युवा गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को सरायतरीन में गणेश महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से किया गया। इसके बाद कल्कि सेना निष्कलंक दल ने संकीर्तन एवं भजन संध्या प्रस्तुत की। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पंडाल में गणपति बप्पा के जयघोष के साथ जय कल्कि, जय जगत्पते, पद्मापति जय रमापते के उद्घोष गूंजते रहे। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भारत राष्ट्र की सुख-समृद्धि और प्रभु श्री कल्कि के शीघ्र प्राकट्य की सामूहिक प्रार्थना की। भक्ति की ऐसी बयार चली कि महिला और पुरुष श्रद्धालु भजनों पर देर तक झूमते नजर आए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बप्पा के दरबारों में दिव्य झांकियों, भजनों से बह रही भक्ति की गंगा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.