Sambhal News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूर्ण
संभल, अगस्त 23 -- Sambhal News: कैला देवी क्षेत्र के खिरनी स्थित कृष्णा कोल्ड स्टोर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन 4 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम में बाल कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन को लेकर यादव युवा संघ की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में रविवार को आरएस आदर्श विद्यालय में यादव युवा संघ के कार्ड विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की और युवाओं से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।इस यह भी पढ़ें- Dehradun News: श्री श्याम सुन्दर मंदिर में 31 अगस्त से शुरू होगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.