संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: ऐंचोड़ा कम्बोह स्थित पावन तीर्थस्थल श्री कल्कि धाम में शनिवार को ऐतिहासिक 'संत रविदास बेगमपुरा सनातन संदेश यात्रा' पहुंची। यहां संतों और श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल संतों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के संदेश पर चर्चा हुई। गुरु रविदास विश्वमहापीठ भारत के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर संत संदीप खत्री रविदासाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में यह एक माह की यात्रा 18 अक्टूबर को देवभूमि हरिद्वार से शुरू हुई थी। यात्रा में पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए काशी पहुंचने का कार्यक्रम है। वहां गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली पर गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रवि...