Sambhal News: श्री कल्किधाम विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ में दीं आहुतियां
संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: काफूरपुर में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को श्री कल्किधाम में मां कालरात्रि की महासाधना और महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर जगत कल्याण, विश्व शांति और जनमानस की सुख-समृद्धि की कामना की। यज्ञ में गाय के घी, गुड़, मिष्ठान और औषधीय समिधाओं का प्रयोग किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद शाम को मां कालरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात भव्य महाआरती और संकीर्तन हुआ। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सातवें दिन हुई मां कालरात्रि की आराधना को शक्तिपीठ कड़ा धाम में उमड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.