Sambhal News: श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग देख भाव विभोर हुए दर्शक
संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: श्रीरामलीला मंचन के दौरान धनुष यज्ञ की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने माता सीता के स्वयंवर और भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने के प्रसंग को जीवंत कर दिया। लीला देखने के लिए पहुंचे दर्शक भक्तिभाव में डूब गए और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भगवान विश्वकर्मा ने दो शक्तिशाली धनुष बनाए थे। इनमें एक भगवान शिव और दूसरा भगवान विष्णु को दिया गया था। उधर, राजा जनक को खेत जोतते समय धरती से माता सीता प्राप्त हुई थीं। इसी कारण उन्हें धरती पुत्री भी कहा जाता है। जब माता सीता विवाह योग्य हुईं तो उनके स्वयंवर की तैयारियां शुरू हुईं। राजा जनक के सामने सवाल था कि शिव धनुष को कौन उठाकर राजसभा में लाएगा। लीला में दिखाया गया कि माता सीता ने स्वयं शिव धनुष को आसानी से उठाकर राजसभा में रख दिया। यह देखक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.