संभल, नवम्बर 14 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव भुलाबई में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म का मनमोहक और भावपूर्ण मंचन किया गया। श्री लघु आदर्श रामलीला कमेटी भुलाबई के तत्वावधान में शिव मंदिर परिसर में चल रहे रामलीला मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। प्रभु श्रीराम के जन्म का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला में दिखाया गया कि अयोध्या के राजा दशरथ अपनी बढ़ती उम्र और संतान न होने के कारण काफी चिंतित रहते हैं। अपनी व्यथा लेकर वह कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ के पास पहुंचते हैं और संतान प्राप्ति का उपाय पूछते हैं। इस पर महर्षि वशिष्ठ उन्हें श्रृंगी ऋषि से पुत्रेष्टि यज्ञ कराने की सलाह देते हैं। इसके बाद श्रृंगी ऋषि द्वारा विधि-विधान से पुत्रेष्टि यज्ञ कराया जाता है। ...