Sambhal News: श्रीराम की कृपा से रावण दरबार में अंगद ने जमाया पैर
संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में श्री आदर्श युवक रामलीला समिति के तत्वावधान में शिव मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में मंगलवार रात विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय के माध्यम से दोनों प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। कलाकारों ने दिखाया कि विभीषण अपने भाई लंकापति रावण को समझाते हैं कि वह माता सीता को ससम्मान प्रभु श्रीराम को लौटा दें और उनसे क्षमा मांगकर उनकी शरण में चले जाएं। लेकिन अहंकार में डूबा रावण उनकी एक नहीं सुनता और विभीषण को लात मारकर लंका से निष्कासित कर देता है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: वीर हनुमान ने लगा दी लंका में आग इसके बाद विभीषण प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंचते हैं। भगवान श्रीराम उन्हें गले लगाकर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.