Sambhal News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे, पुष्पवर्षा कर मनाया जन्मदिन
संभल, अक्टूबर 5 -- Sambhal News: विकासखंड असमोली के गांव आलिया कल्याणपुर में लोकेश कुमार के आवास पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा वाचक पुरुषोत्तम कृष्ण शास्त्री ने देवकी-वासुदेव के कारागार प्रसंग से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तक की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कंस को आकाशवाणी हुई थी कि देवकी की आठवीं संतान उसका वध करेगी। इसके बाद उसने देवकी और वासुदेव को कारागार में बंद कर दिया। देवकी की छह संतानों का कंस ने वध कर दिया। सातवीं संतान बलराम जी को योगमाया की लीला से रोहिणी के गर्भ में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी की मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। जन्म प्रसंग आते ही कथा स्थल नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.