Sambhal News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव सेवढ़ा जसरथ नगला स्थित शिव मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक आचार्य विजय स्वरूप जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। कथा में आचार्य विजय स्वरूप महाराज ने कंस के अत्याचार, देवकी-वसुदेव के विवाह और आकाशवाणी के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि आकाशवाणी में देवकी के आठवें पुत्र द्वारा कंस के वध की भविष्यवाणी की गई थी। इससे भयभीत कंस ने देवकी और वासुदेव को कारागार में डाल दिया तथा उनकी संतानों को मार डाला। उन्होंने बताया कि भाद्रपद मास की कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.