Sambhal News: श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: असमोली विकास खंड के गांव अखबंदपुर स्थित काली मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। पूतना वध, अघासुर वध, कालिया नाग दमन और गोवर्धन पूजा के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचक प्रेम बिहारी शास्त्री ने भजन गायक राजवीर सिंह के साथ भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। उन्होंने बताया कि कंस ने पूतना को श्रीकृष्ण का वध करने के लिए गोकुल भेजा था, लेकिन भगवान ने उसका उद्धार कर दिया। अघासुर का वध कर श्रीकृष्ण ने अपने ग्वाल-बाल सखाओं की रक्षा की। कालिया नाग दमन का प्रसंग सुनाते हुए बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना को विषैले नाग के आतंक से मुक्त कराया। गोपियों के निश्छल प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.