Sambhal News: श्रमिक की बकाया मजदूरी का समाधान, 73 हजार रुपये का कराया भुगतान
संभल, सितम्बर 10 -- Sambhal News: संभल में श्रम विभाग की पहल पर श्रमिक की बकाया मजदूरी के मामले का समझौते के माध्यम से निस्तारण कराया गया। सहायक श्रम आयुक्त सम्भल राम लखन पटेल की पहल पर सेवायोजक पक्ष ने श्रमिक संजीव को 73 हजार रुपये बकाया मजदूरी का भुगतान किया। मजदूरी भुगतान अधिनियम के तहत 7 सितंबर को हुई सुनवाई में दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद सहमति बनी। इसके बाद सेवायोजक पक्ष के मुनेश यादव ने श्रमिक को बकाया राशि का भुगतान किया। कार्यालय आए श्रमिकों को आने-जाने के लिए 500 रुपये अतिरिक्त भी दिलाए गए। बकाया मजदूरी मिलने पर श्रमिकों ने संतोष जताते हुए सहायक श्रम आयुक्त का आभार व्यक्त किया। श्रम विभाग ने बताया कि किसी श्रमिक की मजदूरी या अन्य भुगतान लंबित होने पर वह सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में नियमानुसार वाद दायर कर सकता है। विभाग द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.