Sambhal News: श्रमिकों को 1.49 लाख रुपये से अधिक की बकाया मजदूरी दिलाई
संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: मजदूरी का भुगतान अटकने से परेशान श्रमिकों को श्रम विभाग ने राहत दिलाई है। सहायक श्रम आयुक्त की सुनवाई के दौरान दो अलग-अलग मामलों में सेवायोजकों से वार्ता कर 11 श्रमिकों समेत अन्य शिकायतकर्ताओं को कुल 1,49,268 रुपये की बकाया मजदूरी का भुगतान कराया गया। वहीं, एक मामले में कार्यालय पहुंचे श्रमिकों को आने-जाने के किराये के तौर पर 4,500 रुपये अतिरिक्त भी दिलाए गए। श्रमिकों की लंबित मजदूरी के संबंध में मिली शिकायतों पर मंगलवार को सहायक श्रम आयुक्त रामलखन पटेल ने मजदूरी भुगतान अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई की। इस दौरान सेवायोजक पक्ष से वार्ता कर श्रमिकों की बकाया मजदूरी का भुगतान कराने की कार्रवाई की गई।
बकाया मजदूरी के मामले की सुनवाई पहले मामले में श्रमिक ममता और अन्य की शिकायत पर प्रगमैटिक इन्फ्रा प्रा. लि....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.