संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: साईं लोक कालोनी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को कथाव्यास आचार्य उमंग दीक्षित ने व्यासपीठ से भक्तों को भगवान के दिव्य वामन अवतार और बालक ध्रुव के चरित्र का पावन प्रसंग सुनाया। भजनों के साथ प्रसंग सुनकर कर श्रद्धालु भक्तिमय लीन होकर झुमने को मजबूर हो गए और पूरा वातावरण कथा में नजर आया। आचार्य उमंग दीक्षित ने बताया कि कैसे मात्र पांच वर्ष की अल्पायु में बालक ध्रुव ने अपनी दृढ़ भक्ति और कठिन तपस्या से नारायण को प्रसन्न कर परम पद प्राप्त किया। वहीं वामन अवतार प्रसंग के माध्यम से उन्होंने अहंकार के त्याग और भक्ति के महत्व को समझाया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। संपूर्ण पंडाल भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। अंत में महाआरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया। इस दौ...