Sambhal News: शिव-पार्वती विवाह की मनोहारी झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: संभल विकासखंड के गांव अलिया कल्याणपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार रात भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास पुरुषोत्तम कृष्ण शास्त्री ने माता सती के त्याग, तपस्या और भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा का भावपूर्ण वर्णन किया। प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास ने बताया कि माता सती भगवान शिव को अपना सर्वस्व मानती थीं। राजा दक्ष के यज्ञ में भगवान शिव का अपमान होने पर माता सती ने यज्ञ कुंड में अपने प्राणों की आहुति दे दी। इसके बाद उन्होंने माता पार्वती के रूप में पुनर्जन्म लिया और भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की। यह भी पढ़ें- Sambhal News: शिव-पार्वती विवाह की झांकी ने मोहा मन, माता सती के त्याग और तपस्या का बखान कथा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.