संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: संभल विकासखंड के गांव अलिया कल्याणपुर में लोकेश सिंह के आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार की रात कथा व्यास पुरुषोत्तम कृष्ण शास्त्री ने माता सती के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान माता सती के त्याग, तपस्या और भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भजन गायक प्रेम भारद्वाज ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर कथा स्थल को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: भागवत कथा में भक्ति, धर्म और सदाचार का दिया संदेशकथा का वर्णन कथा व्यास ने बताया कि माता सती भगवान शिव को अपना सर्वस्व मानती थीं। राजा दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में भगवान शिव का अपमान किए जाने पर माता सती अत्यंत दुखी हुईं और उन्होंने यज्ञ कुंड में अपने प्राणों की आहुति दे द...