Sambhal News: शिविर, 38 यूनिट जोड़ने और 3 नए राशन कार्ड के लिए आवेदन हुए
संभल, अक्टूबर 8 -- Sambhal News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा विकासखंड बनियाखेड़ा के ग्राम आटा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड से संबंधित कार्यवाही करते हुए 38 यूनिट जोडने के लिए आवेदन तथा 3 नए राशन कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त हुए । विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को राशन कार्ड से संबंधित प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी भी दी गई। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को राशन कार्ड संबंधी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की गई। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.