संभल, अक्टूबर 24 -- शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान Sambhal News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान को लेकर शिक्षकों में उत्साह नजर आया। सुबह से मतदान स्थल पर वोट देने के लिए शिक्षकों की भीड़ नजर आई। भीड़ के चलते महिला व पु़रुष शिक्षकों की अलग- अलग लाइन बनानी पड़ी। काफी देर तक लाइन में इंतजार करने के बाद वोट डालना पड़ा। इस दौरान सुरक्षा को लेकर तहसील प्रवेश मार्ग के साथ बूथ स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट के साथ अधिकारी बूथ का भ्रमण करते है। पुलिस की सख्ती और अधिकारी की पैनी नजर बनाए रखने के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान समाप्त होने पर 68.11 प्रतिशत मतदान हुआ। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को तहसील परिसर में बनाए गए बूथ पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होने से पहले ही शिक्षक वोट डालने...