Sambhal News: शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को डीएम ने परखा, 29 सितंबर से शुरू होगा नामांकन
संभल, सितम्बर 29 -- Sambhal News: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 और आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप समय से पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग कर चुका है और 29 सितम्बर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन की कार्यवाही बरेली मंडल के आयुक्त के स्तर पर होगी, जो इस निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन के लिए जनपद में कुल सात मतदेय स्थल स्थापित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.