संभल, अगस्त 26 -- Sambhal News: शाही जामा मस्जिद/हरिहर मंदिर के पीछे स्थित दुकानों को लेकर विनिमय क्षेत्र ने बड़ी कार्रवाई की है। संभल महायोजना-2031 के तहत अधिकारियों ने बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण पाए जाने पर 36 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। संबंधित लोगों से निर्माण की स्वीकृति और नक्शे से जुड़े दस्तावेजों के संबंध में जवाब मांगा गया है। नोटिस का जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। कार्रवाई के बाद बिना स्वीकृति निर्माण कराने वालों में खलबली मच गई है। पूर्व में विनिमय क्षेत्र की ओर से क्षेत्र के दो बार निरीक्षण किए गए थे। निरीक्षण के दौरान 36 ऐसे निर्माण सामने आए। जिनके लिए स्वीकृत नक्शा नहीं मिला। इसके बाद अब संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। जेई सचिन कुमार सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में ...