Sambhal News: शादी से इनकार के बाद लेन-देन को लेकर विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव
संभल, सितम्बर 3 -- Sambhal News: शादी टूटने के बाद लेन-देन के सामान और रुपये वापस करने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव शुरू हो गया। घटना में युवक समेत उसके साथ आए कई लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला घटिया गेट निवासी दीपक गोस्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मोहल्ले की ही एक युवती के साथ तय हुई थी। शादी की तैयारियों के दौरान दोनों पक्षों के बीच करीब चार लाख रुपये के सामान और धनराशि का लेन-देन हुआ था। दीपक के अनुसार, 22 फरवरी को शादी की गोद की रस्म के दौरान उसकी ओर से सोने-चांदी के आभूषण, घड़ी, चांदी का सिक्का, 11 हजार रुपये नकद और करीब 50 हजार रुपये कीमत के कपड़े दिए गए थे। आरोप है कि करीब दस दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.