Sambhal News: शादी तय होने के बाद नकदी-जेवर संग युवती को ले जाने का आरोप, चार पर मुकदमा
संभल, नवम्बर 20 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा में एक व्यक्ति ने उत्तराखंड के चार लोगों पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के अनुसार, युवती घर से एक लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उधम सिंह नगर के चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव देवरखेड़ा निवासी रज्जन खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री की शादी तय हो चुकी थी। बीते 8 नवंबर की सुबह जब परिजन सोकर उठे, तो युवती घर पर नहीं मिली। रिश्तेदारी और आसपास काफी तलाश करने पर पता चला कि उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर की आवास विकास कॉलोनी निवासी शाजिव, शमशाद बेगम, शौफिया और अजर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं।प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.