संभल, नवम्बर 27 -- Sambhal News: न्यायालय के आदेश पर थाना बनियाठेर पुलिस ने एक विधवा महिला की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र निवासी महिला ने सिविल जज (सीडी)/एसीजेएम न्यायालय, चंदौसी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173(4) के तहत प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। महिला ने बताया करीब पांच वर्ष पूर्व वह मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित फरीदपुर के पास एक फर्म में मजदूरी करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मेहंदीपुर, भोजपुर निवासी सत्यपाल यादव से हुई। आरोप है कि सत्यपाल ने शादी का झांसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और उसका शोषण करने लगा। 8 मार्च 2026 को ...