Sambhal News: शांतिभंग के आरोप में आठ को किया गिरफ्तार
संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: रजपुरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में आठ लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। रजपुरा थाना पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए रतनपाल, प्रेमचंद और धर्मवीर निवासी ग्राम सिरसा, अजयवीर निवासी न्यौरा, विजय सिंह निवासी हिरौनी, जोगेंद्र निवासी सैंडोरा, राजेंद्र निवासी सेमरी तथा संदीप निवासी इस्माइलपुर, थाना पल्ला, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.