Sambhal News: शांतिभंग की आशंका में पांच पर कार्रवाई
संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: धनारी थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को पांच लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक नरेशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूरन सिंह निवासी भिरावटी, राजेंद्र निवासी नगला चतुर्भानपुर तथा सिपट्टर सिंह, शंकर और रामकिशोर निवासी हिम्मतपुर के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की। सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय गुन्नौर में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.