Sambhal News: शहर से 12 किमी दूर गांव में पहुंचा बाल विकास का दफ्तर
संभल, अगस्त 19 -- Sambhal News: संभल। शहर के मनोकामना मंदिर मार्केट में वर्षों से संचालित बाल विकास विभाग का कार्यालय अब शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर सिंहपुर सानी गांव में पहुंच गया है। विभागीय कार्यालय का संचालन गांव के बंद पड़े सरकारी स्कूल से शुरू कर दिया गया है। अचानक कार्यालय को शहर से इतनी दूर शिफ्ट किए जाने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विभागीय बैठकों, पोषाहार से जुड़े काम और अन्य जरूरी कार्यों के लिए अब सिंहपुर सानी गांव तक पहुंचना पड़ेगा। कई कार्यकत्रियों के लिए आने-जाने की दूरी 25 किलोमीटर से भी अधिक हो जाएगी। इससे उनका समय और आने-जाने का खर्च दोनों बढ़ेंगे।
कार्यालय दूर, परेशानी और खर्च दोनों बढ़े शहर में कार्यालय होने से कार्यकत्रियों को विभागीय काम के लिए पहुंचना अपेक्षाकृत आसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.