Sambhal News: शहर से उठा बाल विकास का दफ्तर, गांव पहुंचा; आंगनबाड़ियों की बढ़ी आफत
संभल, अगस्त 23 -- Sambhal News: बाल विकास परियोजना कार्यालय को शहर से हटाकर गांव में संचालित किए जाने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मनोकामना मंदिर मार्केट स्थित कार्यालय को छोड़कर अब विभाग का संचालन करीब 12 किलोमीटर दूर सिंहपुर सानी गांव स्थित बंद पड़े सरकारी स्कूल से शुरू किया गया है। दफ्तर दूर होने का सबसे ज्यादा असर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर पड़ रहा है। विभागीय बैठकों, पोषाहार उठान और अन्य जरूरी कार्यों के लिए उन्हें अब गांव तक पहुंचना पड़ेगा। कई कार्यकत्रियों को इसके लिए 25 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करना पड़ सकता है।पहले शहर में कार्यालय होने के कारण कार्यकत्रियों के लिए विभागीय काम निपटाना अपेक्षाकृत आसान था। अब कार्यालय गांव में पहुंचने से आने-जाने में अतिरिक्त समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे। कार्यकत्रियों का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.