संभल, अगस्त 18 -- Sambhal News: सावन के तीसरे सोमवार को लेकर शहर में लागू यातायात डायवर्जन ने रविवार देर रात वाहनों की रफ्तार थाम दी। वाजिदपुरम से लेकर चौधरी सराय तक वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम के हालात बन गए। सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद यातायात पुलिस और थाना पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर शुक्रवार दोपहर से ही शहर में रूट डायवर्ट किया गया था। सोमवार शाम डायवर्जन समाप्त होने के बाद शहर की सड़कों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके चलते कई प्रमुख स्थानों पर फिर जाम की स्थिति पैदा हो गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: डायवर्जन से फ्लाईओवर पर रेंगा यातायात, वसूली का आरोप हालांकि यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को व्यवस्थित कराया और आवागमन...