संभल, सितम्बर 29 -- Sambhal News: शहर की घनी आबादी के बीच खड़े जर्जर भवन लोगों के लिए कभी भी खतरे का सबब बन सकते हैं। नगर पालिका ने ऐसे 123 मकानों को चिन्हित कर भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए थे। इसके बाद 50 मकान मालिकों ने अपने भवनों की मरम्मत करा ली, लेकिन 73 भवन अभी भी चिंता का कारण बने हुए हैं। नगर पालिका ने इन भवन स्वामियों को दोबारा नोटिस जारी कर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शहर के पुराने मोहल्लों में कई ऐसे मकान हैं। जो वर्षों से मरम्मत के अभाव में कमजोर हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर भवन 50 से 60 वर्ष या उससे अधिक पुराने बताए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: नोटिसों का नहीं डर, जर्जर बिल्डिंगों में जान जोखिम में डाल रह रहे लोग लगातार बारिश और मौसम की मार के कारण इनकी दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। कई मकानों के छज्जे और प्ला...