Sambhal News: शराब के रुपये नहीं देने पर ठेला संचालक को पीटा, सिर में गंभीर चोट
संभल, अक्टूबर 10 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के मौलागढ़ गांव में शराब के रुपये नहीं देने पर ठेला संचालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में ठेला संचालक के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल को परिजन लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। मामले में घायल की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बताया गया कि मौलागढ़ गांव में शराब के रुपये देने को लेकर ठेला संचालक और आरोपी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने ठेला संचालक के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद घायल के परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। वहीं, घायल की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.