Sambhal News: शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, पति समेत सास-ससुर पर आरोप
संभल, अक्टूबर 24 -- Sambhal News: थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव मंडावली रसूलपुर में शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। ऐंचौड़ा कम्बोह निवासी पूजा पुत्री बिजेंद्र सिंह के अनुसार, उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले मंडावली रसूलपुर निवासी दीशू पुत्र जयदेव के साथ हुई थी। आरोप है कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है।पूजा ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे उसका पति शराब के नशे में घर आया और गाली-गलौज करने लगा। उसने इसकी शिकायत अपनी सास सुनीता और ससुर जयदेव से की तो आरोप है कि वे भी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पति, सास और ससुर ने कथित तौर पर लात-घूंसों और डंडे से उसकी पिटाई कर दी।पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.