संभल, सितम्बर 23 -- Sambhal News: शराब की दुकानों पर देर रात तहसीलदार का छापा, लाइसेंसधारक नदारद संभल, संवाददाता। शहर में मंगलवार देर रात तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ शराब की दुकानों पर छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर की जांच करने के साथ ही बोतलों पर अंकित वैधता तिथि समेत अन्य अभिलेखों को भी चेक किया।छापेमारी के दौरान एक भी दुकान पर लाइसेंसधारक मौजूद नहीं मिला। सभी दुकानों पर सेल्समैन ही शराब की बिक्री करते पाए गए। अधिकारियों ने दुकानवार स्टॉक और बिक्री से संबंधित अभिलेखों की जांच की। देर रात तक चली कार्रवाई से शराब विक्रेताओं में अफरातफरी का माहौल बना रहा।तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुकानों की जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर औ...